Aadhar Card Me Mobile Number Kaise Jode- 2025 में आधार कार्ड में मोबाइल नंबर कैसे जोड़े?

Aadhar Card Me Mobile Number Kaise Jode: हेलो दोस्तों जैसा कि हम सब जानते है कि इस समय आधार कार्ड एक सक्रिय दस्तावेज बन चूका है।

यदि आपके पास आधार है और उसका रजिस्टर मोबाइल नंबर खो या बंद हो गया है या फिर किसी परेशानी से बचने के लिए अपने आधार कार्ड में रजिस्टर मोबाइल नंबर बदलने की सोच रहे हैं तो ऐसा करने के लिए अपने इलाके के आधार सेवा केंद्र की लंबी लाइनों में लगने से परहेज करना चाहते है, तो हमारे द्वारा आपके लिए बहुत बड़ी जानकारी दी जाने वाली है क्योंकि अब uidai के मदद से अब आधार कार्ड में मोबाइल नंबर बदलने की प्रक्रिया को फिर से ऑनलाइन कर दिया गया है इसके मदद से आप घर बैठे बहुत जल्द अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर बदल सकते है।

Aadhar Card Me Mobile Number Kaise Jode
Aadhar Card Me Mobile Number Kaise Jode

अगर आप uidai के मदद से आधार कार्ड में मोबाइल नंबर घर बैठे बदलना चाहते है, तो आपको इस लेख को पूरा पढ़ना होगा क्योंकि इस लेख को पढ़े बिना आप कुछ नहीं कर पाएंगे यहाँ हमने आप सभी के लिए विशेष रूप से आधार कार्ड में मोबाइल नंबर बदलने की प्रक्रिया से समझाने की पूरी कोशिश की है जिससे आप घर बैठे मोबाइल से आधार कार्ड में अपना नया नंबर अपडेट व जोड़ सकते है।

Aadhar Card Me Mobile Number Kaise Jode : Overviews(संक्षिप्त विवरण) 

लेख का नाम आधार में मोबाइल नंबर कैसे चेंज करे
लेख का प्रकार अपडेट
शुल्क  ₹75/- 
प्रक्रिया ऑनलाइन 
ऑफिसियल वेबसाइट  https://uidai.gov.in/

घर बैठे आधार कार्ड में मोबाइल नंबर बदलने के लिए अति आवश्यक जानकारी

यदि आप घर बैठे आधार कार्ड में मोबाइल नंबर बदलना चाहते है, यहाँ जानकारी नीचे की और दी गयी है इसके मदद से आप अपना नंबर बदल सकते है जो कुछ इस प्रकार हैं :-

  • आधार कार्ड
  • मोबाइल फोन
  • मोबाइल नंबर

Aadhar Card Me Mobile Number Kaise Jode?

दोस्तों यदि आप आधार में अपना मोबाइल नंबर बदलना चाहते है, तो नीचे की और सभी जरुरी स्टेप को ध्यानपूर्वक फॉलो कर सकते है जो आधार में मोबाइल नंबर बदलने में मदद करेगा –

  • सबसे पहले आप सभी को अपने मोबाइल फ़ोन के मदद से प्ले स्टोर पर जाना है और वहां  Aadhar App को सर्च करके उसे डाउनलोड करना है।
  • फ़ोन में आधार ऐप को डाउनलोड करने के ठीक बाद उसे ओपन करना है।
  • फिर आपके फ़ोन के स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा जिसमें आपको Next के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • वहां क्लिक करने के बाद फिर आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा जिसमें आप आधार नंबर को दर्ज करे और Continue के ऑप्शन पर क्लिक करे।
  • उस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद फिर आपको Term & Condition का ऑप्शन आएगा और उसे पढ़कर आप Proceed के ऑप्शन पर क्लिक कर दीजिए।

Aadhar Card Me Mobile Number Kaise Jode

  • ठीक बाद आपके सामने दोबारा से एक नया पेज खुलकर आएगा जिसमें आप मोबाइल नंबर को सलेक्ट करे और Proceed To Select Sim के ऑप्शन पर क्लिक करे।

Aadhar Card Me Mobile Number Kaise Jode

  • वहां क्लिक करने के बाद आपके सामने Continue To Face Authentication के ऑप्शन पर क्लिक करना है।

Aadhar Card Me Mobile Number Kaise Jode

  • क्लिक करने के बाद आप अपने फेस के माध्यम से उसे वेरिफाई कर दे।
  • फिर अपने पिन को बना ले।
  • पिन बनाने के बाद आपके सामने Dashboard खुलकर आ जाएगा।
  • ठीक अब फ़ोन के स्क्रीन पर नीचे की ओर स्क्रॉल करे जहां Services के सेक्शन में जाकर Update My Aadhar के विकल्प पर क्लिक करे।

Aadhar Card Me Mobile Number Kaise Jode

  • विकल्प पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुल जाएगा जिसमें आपको Mobile Number Update के विकल्प पर क्लिक कर दे।

Aadhar Card Me Mobile Number Kaise Jode

  • वहां क्लिक करने के बाद आपके सामने फिर से एक नया पेज खुल आ जाएगा जिसमें आपको Continue के विकल्प पर क्लिक करना है।

Aadhar Card Me Mobile Number Kaise Jode

  • क्लिक करने के बाद आप फ़ोन के स्क्रीन पर दोबारा से एक नया पेज खुलकर आएगा जिसमें आपको नया मोबाइल नंबर दर्ज करना है और Send OTP के ऑप्शन पर क्लिक करना है।

Aadhar Card Me Mobile Number Kaise Jode

  • क्लिक करने के बाद नए नंबर पर 6 डिजिट का एक ओटीपी आएगा जिसे आपको APP में दर्ज करना है और Verify के ऑप्शन पर क्लिक करना है।

Aadhar Card Me Mobile Number Kaise Jode

  • अब दोबारा से अपना Face Authentication कर ले।

Aadhar Card Me Mobile Number Kaise Jode- 2025 में आधार कार्ड में मोबाइल नंबर कैसे जोड़े?

  • फिर आपको Proceed To Pay के ऑप्शन पर क्लिक करना है और ऑनलाइन प्रोसेस के शुल्क का भुगतान करना है।
  • उसके बाद 7 दिनों के भीतर आपके आधार कार्ड में आपका नया मोबाइल नंबर अपडेट हो जाएगा।

Important Link

आधार कार्ड आधिकारिक वेबसाइट Official Website 
होम पेज पर जाने के लिए यहाँ Home Page

निष्कर्ष 

इस आर्टिकल में हमने आपको आधार कार्ड में मोबाइल नंबर चेंज कैसे करे की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया है इसके मदद से आप आसानी से अपने आधार कार्ड में नया मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते है हम आशा करते है आपको यह अच्छी लगी होगी। दोस्तों यदि आपको यह अच्छी लगी हैं, तो इस जानकारी को अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।

जरुरी FAQs 

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे जोड़े करें?

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए मोबाइल के प्ले स्टोर पर Aadhar App को डाउनलोड करके अपडेट कर सकते है।

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट होने में कितना समय लगता हैं?

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट होने में करीब 7 दिनों का समय लगता हैं।

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए कितना शुल्क लगता हैं?

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए ₹75/- का फीस लगता है।

Leave a Comment