RRB Loco Pilot Vacancy 2026: वर्ष 2026 में रेलवे एएलपी भर्ती बहुत से लोगों के लिए एक नौकरी नहीं है बल्कि यह एक इमोशन है , भारतीय रेलवे में लोको जॉब गौरवशाली काम में से एक है जो लोको पायलट के करियर को अधिक ग्रोथ देता है।
Railway Loco Pilot Vacancy 2026 की मुख्य बात यह है कि इस बार रेलवे बोर्ड के द्वारा चयन प्रक्रिया में ‘कवच’ जैसी अनेक आधुनिक तकनीकों और सुरक्षा मानकों के मीटर को पहले के मुकावले अधिक प्राथमिकता दी गयी है। आज के इस जानकारी भरे लेख में रेलवे लोको पायलट के जॉब के सभी अपडेट्स के साथ मुख्य पात्रता, चयन प्रक्रिया की सभी जानकारी, आवेदन प्रक्रिया की मुख्य बातें और सैलरी सहित अनेक जानकारी पुरे विश्लेषण के साथ स्टेप बाय स्टेप देंगे।

RRB Loco Pilot Vacancy 2026 पूर्ण विवरण
| भर्ती का नाम | रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) |
| पद का असली नाम | असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) |
| कुल पद | 11,127 (जोन के हिसाब से) |
| नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि | 15 May 2026 |
| फॉर्म के शुरू होने की तिथि | 15 May 2026 |
| आवेदन करने की मुख्य भाषा | हिंदी, अंग्रेजी समेत 15 क्षेत्रीय भाषाएं में आवेदन करें |
| रेलवे द्वारा चयन करने का आधार | कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) |
| जॉब की लोकेशन | ऑल इंडिया ( सभी जोन के मुताबिक) |
| मुख्य कैटेगरी | रेलवे जॉब्स 2026 |
| रेलवे की ऑफिसियल वेबसाइट | indianrailways.gov.in/ |
इसे भी पढ़ें: Bihar Farmer Registry 2026: अब फ्री में किसान फार्मर आईडी बनाए
रेलवे के असिस्टेंट लोको पायलट कार्य 2026
कुछ वर्षो से लेकर अब 2026 में भारतीय रेलवे को भारत सरकार पहले के मुकावले ज्यादा हाई-टेक करने में लगी है, ऐसे में अब एएलपी कर्मचारी के काम भी काफी डिजिटल हो गए हैं जो कुछ इस प्रकार से है:
- ‘कवच’ (KAVACH) संचालन: यात्रा के दौरान ट्रेन को टक्कर से बचाने के लिए स्वदेशी तकनीक द्वारा बनाए गए ‘कवच’ की निगरानी करना है।
- Engine Diagnostics: सभी इंजन में डिजिटल डैशबोर्ड के माध्यम से इंजन की तकनीकी स्थिति का रियल-टाइम जानकारी देना है।
- Safety Coordination: पटरी पर हो रहे काम के दौरान स्टेशन मास्टर और ट्रैक मेंटेनर्स के साथ वायरलेस संचार द्वारा जानकारी देना है।
- Emergency Response: यात्रा के दौरान किसी भी इंजन में आयी खराबी या सिग्नल जंप (SPAD) जैसी स्थिति में तुरंत एक्शन लेना होता है।
RRB Loco Pilot Vacancy 2026 Form Filling Last Dates
रेलवे के नए जॉब 2026 के लिए नोटिफिकेशन 15 मई 2026 को जारी किया गया है वहीं आवेदन प्रक्रिया की तिथि 15 मई 2026 से शुरू होकर अंतिम तिथि 14 जून 2026 तक रखी गई है। RRB Loco Pilot Job 2026 की सभी जानकारी रेलवे बोर्ड द्वारा शॉर्ट नोटिफिकेशन 20 फरवरी 2026 को जारी करके बताया गया था। RRB ALP CBT-1 Exam Date को लेकर जल्द ही नया अपडेट ऑफिसियल पोर्टल पर दे दी जाएगी।
Railway Loco Pilot Recruitment 2026 पद की संख्या व कुल विवरण
रेलवे लोको पायलट भर्ती 2026 का आयोजन रेलवे बोर्ड द्वारा कुल 11,127 खाली पदों पर नियुक्ति के लिए नोटिफिकेशन जारी की गयी है। इस पद की सबसे बड़ी बात यह है कि Railway Loco Pilot Recruitment 2026 के तहत केवल एक ही RRB जोन से जॉब का आवेदन किया जा सकता हैं। अगर आप एक से अधिक जोन में आवेदन करेंगे, तो आपका आवेदन इस नोटिफिकेशन के लिए रद्द हो सकता है।
आवेदन करने से पहले जोन का चुनाव अपनी कैटेगरी की सीटों और पिछले साल के कट-ऑफ को देखकर ही करें अन्यथा आवेदन रद्द हो सकता है। कुछ वर्षो से महिलाओं के लिए रेलवे में डे-शिफ्ट के काम करना और हॉस्टल जैसी अनेक प्राथमिकताएं दी जा रही हैं सरकार के इस कदम से सभी महिला लोको पायलट बहुत खुस हैं। इस नोटिफिकेशन में पद की संख्या व विस्तृत जानकारी अधिसूचना के साथ अनेक अपडेट उपलब्ध कराई जाएगी जिससे आपको सहायता मिलेगी।
RRB Loco Pilot Vacancy 2026 के लिए जरुरी Eligibility Criteria
रेलवे लोको पायलट भर्ती 2026 में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी के पास भारतीय नागरिकता होनी चाहिए, इसके साथ ही अभ्यर्थियों के पास शैक्षणिक योग्यता एवं आयु सीमा संबंधित सभी मानदंडों को जरुरत के हिसाब से पूरा करना अनिवार्य है जो कुछ इस प्रकार से है:
RRB Loco Pilot 2026 के लिए Qualification
इस जॉब के लिए शैक्षणिक व तकनीकी योग्यता: रेलवे लोको पायलट वैकेंसी 2026 के लिए अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से 10वीं कक्षा पास होना अनिवार्य हैं और इसके साथ ही आवेदकों के पास संबंधित विषय जैसे फिटर, इलेक्ट्रिशियन या डीजल मैकेनिक आदि में ITI या डिप्लोमा होना अति जरुरी है। अगर आपके पास ITI का सर्टिफिकेट नहीं है, तो मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स या ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा व बी.टेक (Degree) कर रहे अभ्यर्थी भी इस पद के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Bihar Sahyog Portal 2026 : सम्राट चौधरी जी का सहयोग पोर्टल लॉन्च अब किसी भी विभाग की शिकायत ऑनलाइन होगी
CBT-2 (Part-B) के लिए विषय का चयन: इस परीक्षा के दूसरे चरण में आपको इंजीनियरिंग सब्जेक्ट के मुताबिक एक विषय चुनना हैं। अगर आपकी बैकग्राउंड इलेक्ट्रिकल है, तो आप इलेक्ट्रीशियन और वायरमैन चुन सकते हैं, मैकेनिकल वाले व फिटर या टर्नर जैसे विषय का चुनाव कर सकते हैं और इलेक्ट्रॉनिक्स वाले अभ्यर्थी रेडियो या टीवी मैकेनिक के विषय का चुनाव कर सकते हैं। यह चुनाव आपकी मूल इंजीनियरिंग विषय पर पूर्ण रूप से निर्भर करेगा।
Railway Loco Pilot Age Limit 2026
लोको पायलट के फॉर्म का आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष है बल्कि इससे ऊपरी आयु सीमा 30 वर्ष है। रेलवे बोर्ड के सरकारी नियम के अनुसार OBC वर्ग के लिए 3 साल की और SC एवं ST के लिए 5 वर्ष की विशेष छूट दी गई है। इस फॉर्म के उम्र की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर रखी जाएगी।
- मुख्य चेतावनी (A-1 Medical): लोको पायलट के जॉब के लिए आखों के 6/6 विजन अनिवार्य है। लसिक सर्जरी या कलर ब्लाइंडनेस वाले उम्मीदवार अयोग्य माने जायेंगे।
RRB Loco Pilot Application Fees 2026
आरआरबी लोको पायलट भर्ती 2026 में कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क अनेक मानकों के हिसाब से रखा गया है, भर्ती के हिसाब से भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से होगा:
- UR/OBC/EWS: ₹500 (CBT-1 देने पर ₹400 रिफंड)।
- SC/ST/Female: ₹250 (परीक्षा होने के बाद एप्लीकेशन की राशि रिफंड)।
RRB Loco Pilot Vacancy 2026 Selection Process
रेलवे के इस भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के बाद, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के माध्यम से किया जा सकता हैं।
- CBT-1: 75 प्रश्न के हिसाब से (क्वालिफाइंग राउंड)।
- CBT-2 (Part A & B): मुख्य मेरिट का आधार दर्शाया जाएगा (Part-A का रैंक माध्यम रहेगा)।
- CBAT (साइको टेस्ट): सही विजन और त्वरित निर्णय क्षमता की जांच के लिए, यह टेस्ट जरुरी
- डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन (DV): ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन सरकारी नियमों के हिसाब से।
- मेडिकल टेस्ट: A-1 स्टैंडर्ड फिटनेस जैसे की (आंखों की विशेष जांच जरुरी)।
RRB Loco Pilot Exam Pattern & Syllabus 2026
- CBT-1: 60 मिनट में 75 प्रश्न करना पड़ेगा जिसमे (मैथ्स, रीजनिंग, साइंस, करंट अफेयर्स)।
- CBT-2 Part-A: 100 प्रश्न, 90 मिनट का होगा इसका मुख्य मेरिट इसी से बनती है।
- CBT-2 Part-B: 75 प्रश्न में से, आपके ट्रेड का टेस्ट (35% अंक जरूरी)।
- नेगेटिव मार्किंग: एक गलत उत्तर पर 1/3 अंक की कटौती हो सकती हैं।
- परीक्षा की भाषा: हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, तमिल, तेलुगु, बंगाली आदि समेत अन्य 15 भाषाओं में से चुनाव आवेदन के वक्त कर सकते हैं।
Smart Study Tips 2026 for RRB ALP Exam
- Digital Notes: ‘कवच’ जैसी सुरक्षा और आधुनिक सिग्नलिंग सिस्टम पर नोट्स अवश्य बनाएं।
- Accuracy पर जोर दे: नॉर्मलाइजेशन में अच्छे अंक पाने के लिए गलतियां को कम करना सीखें।
- Mock Tests: इस पोस्ट के लिए हमेशा ऑनलाइन मॉक टेस्ट जरूर दें और साथ ही उस टेस्ट के दौरान होने वाले गलतियों का बारीकी से विश्लेषण करें।
- Biometric Ready: सभी परीक्षा केंद्र पर आधार कार्ड से लिंक बायोमेट्रिक किया जाएगा, इसलिए सुनिश्चित करें कि आपका आधार अपडेटेड हैं की नहीं।
Best Books for RRB ALP Exam 2026 Preparation
- सामान्य विज्ञान के लिए: SK Jha सर की रेलवे स्पेशल या कक्षा 9-10 की NCERT बुक्स जरूर अपनाए।
- गणित/तर्कशक्ति: साहिल सर की बुक, आर.एस. अग्रवाल या पीयूष वार्ष्णेय गाइड की भी ज्ञान जरूर ले।
- ट्रेड थ्योरी: यूथ कॉम्पिटिशन टाइम्स (YCT) या प्लेटफॉर्म पब्लिकेशन को जरूर ख़रीदे।
RRB ALP Salary 2026 forCareer Growth
एक शुरूआती असिस्टेंट लोको पायलट की सैलरी और प्रमोशन होता रहता जो बहुत शानदार होता हैं:
- जोइनिंग के समय की शुरुआती बेसिक सैलरी: ₹42,000 – ₹55,000 (anek भत्तों और रनिंग अलाउंस के साथ शामिल)।
- करियर प्रमोशन का रास्ता: 1. ALP (असिस्टेंट लोको पायलट)
How To Apply for RRB Loco Pilot Vacancy 2026
RRB Loco Pilot के आवेदन के फ्रॉम को भरने के लिए आपको इसके ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा जो आसान चरणों के साथ भरा जाएगा:
- आवेदन फॉर्म को भरने के लिए सबसे पहले आपको RRB की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना हैं।

- उसके होमपेज पर CEN 01/2026 लिंक पर क्लिक करें और आवश्यक जानकारी के साथ रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को पूरा करें।

- आवेदन के पंजीकरण के बाद यूजर आईडी और पासवर्ड के मदद से पोर्टल पर Login करें।
- उसके बाद आवेदन पत्र में मांगी गई व्यक्तिगत जानकारी और शैक्षणिक योग्यता विशेष रूप से दे।
- फिर स्टेप में 10वीं मार्कशीट, विषय सर्टिफिकेट, जाति प्रमाण पत्र और रिफंड के लिए अपना बैंक अकाउंट इत्यादि स्कैन करके अपलोड जरूर करें।
- एक सफेद बैकग्राउंड वाली पासपोर्ट साइज बिना चश्मे वाली फोटो स्कैन करके अपलोड जरूर करें।
- उसके बाद संबंधित रेलवे जोन सलेक्ट करके श्रेणीवार निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन प्रोसेस से भुगतान जरूर करें।
- फिर अंत में फॉर्म Submit करके उसका प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास जरूर रखें।
RRB Loco Pilot Vacancy 2026 Apply Online
| RRB Loco Pilot Apply Online | Apply Now |
| Official Website | RRB |
इसे भी पढ़ें: Bihar Ke Jamin Ka Rasid Kaise Kate 2026: अब घर बैठे अपने जमीन का रसीद काटे ऑनलाइन
Disclaimer: RRB Loco Pilot Recruitment 2026 यह लेख ताजा खबरों के द्वारा अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध किया गया हैं। इस पोस्ट के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए और आधिकारिक नियमों की जानकारी के लिए रोजाना रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर जानकारी जरूर प्राप्त करें।
RRB Loco Pilot Bharti 2026 FAQ,s
इस पोस्ट के लिए ओबीसी कास्ट सर्टिफिकेट कितना पुराना होना जरुरी हैं?
इस पोस्ट के आवेदन में ओबीसी नॉन-क्रीमी लेयर सर्टिफिकेट कम से कम 1 साल से ज्यादा पुराना नहीं होना चाहिए।
क्या आने वाले समय में रेलवे लोको पायलट एग्जाम में ‘नॉर्मलाइजेशन’ होगा?
जी हां, क्योकि परीक्षा कई अलग शिफ्टों में ली जाएगी, इसलिए रिजल्ट में पारदर्शिता लाने के लिए आने वाले दिनों में नॉर्मलाइजेशन हो सकता हैं।
क्या डिप्लोमा वाले अभ्यर्थी ‘विषय’ में कोई भी विषय चुन सकते हैं?
बिलकुल नहीं, आपको इंजीनियरिंग विषय से संबंधित ट्रेड की लिस्ट में से एक ही का चुनाव करना है।
क्या ‘लसिक’ (LASIK) सर्जरी वाले लोको पायलट बन सकते हैं?
नहीं जी, रेलवे लोको पायलट में जोइनिंग के लिए आंखों की किसी भी प्रकार की सर्जरी मान्य रखती।